शातिर आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

चोरगलिया में नकबजनी का खुलासा: शातिर आरोपी गिरफ्तार, नगदी व सामान बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 23 फरवरी 2026 को वादी चेतन कबड़वाल पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी जसपुर खोलिया, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल की तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में मु0 FIR संख्या 305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन, निवासी कुमाऊं कॉलोनी, जवाहर ज्योति, दमुवाढुंगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वादी की दुकान से चोरी की गई नगदी एवं सामान बरामद किया गया। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन
निवासी – कुमाऊं कॉलोनी, जवाहर ज्योति, दमुवाढुंगा
थाना – काठगोदाम, जनपद नैनीताल

बरामदगी

₹5,630/- नगद

एक काले रंग का पिट्ठू बैग

Senreian कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन व चार्जर

5 सिगरेट के डिब्बे

3 लाइटर

5 सेल (घड़ी के)

एक आधार कार्ड (नाम – चेतन कबड़वाल)

आपराधिक इतिहास (अभियुक्त)

मु0अ0सं0 17/2024, धारा 379/411 भादवि, थाना हल्द्वानी

मु0अ0सं0 89/2020, धारा 401 भादवि, थाना हल्द्वानी

मु0 FIR संख्या 98/2025, धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS, थाना चोरगलिया

मु0 FIR संख्या 12/2026, धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS, थाना चोरगलिया

मु0अ0सं0 281/2020, धारा 457/380 भादवि, थाना मुखानी


Spread the love

You missed