Spread the love

बड़ी खबर: छात्रा की मौत मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर बरेली के वाटर पार्क में डूबने से छात्रा की मौत मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा परिजनों के तहरीर पर मुखानी पुलिस ने दर्ज किया है। अंजलि के पिता राजेंद्र ने स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शव का मुखानी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। फिलहाल, मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार विगत दिवस बाल दिवस के दिन अंजलि जो हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। वह स्कूल टूर पर बरेली स्थित फन सिटी गई थी। वहां फन सिटी में अंजलि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन निजी एंबुलेंस से अंजलि के शव को लेकर उसके मुखानी के नैनी व्यू कालोनी जय सिंह भगवानपुर घर पहुंचा। अंजलि के पिता राजेंद्र रावत आर्मी में नायब सूबेदार हैं।

अंजलि के पिता राजेंद्र रावत ने मुखानी पुलिस को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया गया। तहरीर में उन्होंने जिस स्थान पर घटना हुई, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पिता ने बेटी की इरादतन हत्या की बात कही है, जबकि पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता का कहना है घटना बरेली की है। राजेंद्र रावत की तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो प्राथमिक जांच के बाद बरेली के इज्जतनगर थाने को मुकदमा ट्रांसफर किया जाएगा। जिसके बाद पूरे मामले की जांच बरेली पुलिस करेगी।

बरेली पुलिस की जांच में ही यह साफ होगा कि अंजलि की मौत कहा हुई थी। आज अंजलि के घर में चीख-पुकार मची रही। पोस्टमार्टम के बाद अंजलि के शव को चित्रशिला घाट ले जाया गया।

 


Spread the love

You missed