Spread the love

चोरगलिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, 152 पाउच कच्ची शराब बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के पालन में थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 19.03.2025 को मुखानी खड़कू, चोरगलिया के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता कमला बिष्ट पत्नी शेर सिंह बिष्ट, निवासी मुखानी खड़कू, थाना चोरगलिया, नैनीताल (उम्र 35 वर्ष) को 152 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्ता के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर न० 16/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी: गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 152 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जो बिना वैध लाइसेंस के बिक्री के लिए रखी गई थी।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता ने पुलिस की प्रयासों की सराहना की है, और नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर संतोष व्यक्त किया है। अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


Spread the love

You missed