Spread the love

हल्द्वानी निवासी युवक शादी के तीन माह में नौकरी छोड़, करने लगा 20 लाख दहेज़ की मांग

ससुर ने लिखवा दिया मुकदमा

हल्द्वानी : शहर में मुखानी थाना निवासी युवक पर सिविल लाइंस मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी ससुर ने बीस लाख रूपये दहेज़ की मांग किये जाने व प्रताड़ित करने के मामले में तहरीर दी है। मुखानी पुलिस ने रविवार को दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में सिविल लाइंस मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी दान सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी हल्द्वनी के आरटीओ रोड स्थित कलावती सदन निवासी प्रदीप सिंह मुनोला से कराई थी। शादी के समय दामाद सिडकुल स्थित कंपनी में काम करता था।  प्रदीप ने शादी होने के तीन माह बाद नौकरी छोड़ दी और ससुरालियों से दहेज की मांग करने लगा और इसके बाद ससुरालियों ने बेटी को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। वह बीस  लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

बताया कि संगीता ने इसके लिए जब मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने इस मामले में प्रदीप सिंह मुनोला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

 


Spread the love

You missed