Spread the love

एमबीपीजी महाविद्यालय में रिपोर्टिंग कर रहे हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार प्रमोद डालाकोटी के साथ मारपीट

MBPG महाविद्यालय हल्द्वानी में सम्मानित हिन्दुस्तान के पत्रकार प्रमोद डालाकोटी जी के साथ ABVP के गुंडों द्वारा मारपीट की पछास घोर निंदा करता है।

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर एमबीपीजी महाविद्यालय में रिपोर्टिंग कर रहे हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार प्रमोद डालाकोटी जी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लम्पट तत्वों द्वारा हमला कर पीटा गया। परिवर्तनकामी छात्र संगठन सम्मानित पत्रकार के साथ कि गयी मारपीट की घोर निंदा करता है।

यह लम्पट तत्व कभी पत्रकार, कभी डॉक्टर, कभी अन्य छात्रों, विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों से मारपीट करते रहते हैं। ऐसे गुण्डा तत्वों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। पछास उक्त आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करता है।

देश में भगत सिंह का जन्मदिन मनाना क्या गुनाह है?

आज 28 सितम्बर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय हल्द्वानी (उत्तराखंड) में परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का कार्यक्रम किया। शहीद भगत सिंह को छात्रों ने सम्मानपूर्वक याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था।

इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सूरज सिंह रमोला, कौशल बिरखानी, कार्तिक बोरा व अन्य दर्जनों लड़कों ने पछास कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम करने से रोका, उनके साथ मारपीट की। गुण्डागर्दों के इस झुण्ड से चोटिल हो कार्यकर्ता महेश और चन्दन बचते हुए महाविद्यालय से बाहर निकले तो वहां भी घेर कर उनको मारा। यह गुण्डागर्दी दिखाती है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं इनके मातृ संगठन आरएसएस, भाजपा ने देश में क्रांतिकारी शहीदों को याद करना भी मुश्किल बना दिया है। इन संगठनों का राष्ट्रवाद क्या यही है? जहाँ शहीदों की पुण्य तिथि को भी नहीं मनाने दिया जायेगा।

इन लम्पटों का दुस्साहस इतना अधिक था की इन्होंने हिंदुस्तान के पत्रकार प्रमोद डालाकोटी जी से भी मारपीट की।

ज्ञात हो कि सूरज रमोला व अन्य लम्पटों ने पिछले दिनों हल्द्वानी के प्रतिष्ठित अस्पताल के डॉक्टर के साथ भी मारपीट की थी। ये घटनाएं साबित करती हैं कि ए बी वी पी पूरे सभ्य समाज का ही दुश्मन है।

पछास कार्यकर्ता जब मेडिकल जांच करा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने गये तो ये लम्पट वहां पहले से मौजूद थे। वहां पछास कार्यकर्ताओं के पक्ष में बात रख रहीं प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की महासचिव रजनी व एक अन्य महिला कार्यकर्ता के साथ भी इन लम्पटों ने अभद्रता की। यही है महिलाओं के सम्मान में बड़ी-बड़ी बातें करने और नारे गढ़ने वाले इन गुण्डों के असली संस्कार- अभद्रता, मारपीट, गालीगलौज। क्या महिला, क्या पुरूष, क्या बुजुर्ग, क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम, क्या दलित, सबके ये दुश्मन हैं।

कभी महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा जाता था कि “शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा।” जाहिर है कि आज शहीद भगत सिंह की विरासत को मानने वालों को इस “काली गुलामी” के वारिस आरएसएस, भाजपा, एबीवीपी के लम्पटों का सामना करना होगा।


Spread the love

You missed