Spread the love

विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर कबूतरबाज दुबई हो गया था फरार, नैनीताल पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

नैनीताल जनपद के वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा  लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।

युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर मो0 अफजाल पुत्र अमानत हुसैन निवासी मोहल्ला अफगानन शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा धोखाधड़ी किये जाने के सम्बंध में उक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 96/22 धारा 420 भादवि चालानी थाना रामनगर जिला नैनीताल में पंजीकृत है जिसमें आरोपी लम्बे समय से वांछित चल रहा था।, जिस सम्बन्ध में मा0 न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।

आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस टीम द्वारा लगातार काफी प्रयास किये जा रहे थे। आरोपी का दुबई होना संज्ञान में आया। जिसमें पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई।

दिनांक 14/ 8/24 को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन नई दिल्ली के सहयोग से आरोपी वारन्टी को आईजीआईटी एयरपोर्ट दिल्ली से नैनीताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसे आज दिनांक 15/8/24 को माननीय न्यायालय रामनगर में पेश कर जेल भेजा गया।


Spread the love

You missed