Spread the love

सनसनीखेज खबर: नशे के सौदागर “नक्टा” का खौफनाक खेल खत्म, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगते ही दबोचा गया

ऊधमसिंहनगर के गदरपुर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोतवाली गदरपुर पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। NDPS एक्ट में वांछित शातिर अपराधी शाकिर अली उर्फ “नक्टा” पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली।

बताया जा रहा है कि 27 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को घेरने की कोशिश की, उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद शुरू हुई फिल्मी स्टाइल पीछा करने की कार्रवाई, जो कनकट्टा चौराहे से होते हुए कुईखेड़ी मार्ग तक पहुंची। आखिरकार श्मशान घाट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

खौफनाक सच आया सामने

यह वही शातिर अपराधी है, जो अपने नाबालिग बच्चों से भी स्मैक (हेरोइन) की तस्करी करवाता था। 24 जनवरी 2026 को ANTF टीम ने एक नाबालिग को स्कूटी के साथ पकड़ा था, जिसकी डिग्गी से स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में इस पूरे गंदे नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

मुठभेड़ के बाद बरामदगी

• 01 तमंचा 315 बोर
• 02 जिंदा कारतूस
• 01 खोखा कारतूस
• 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
बरामद की है।

अपराध का लंबा काला इतिहास

शाकिर उर्फ नक्टा का आपराधिक रिकॉर्ड भी बेहद खतरनाक रहा है। हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है और इलाके में सक्रिय अन्य तस्करों में भी हड़कंप मच गया है।

➡️ FIR NO-224/16 U/S-392/504/506/452 IPC

➡️ FIR NO-133/16 U/S-323/504/506/452 IPC

➡️ FIR NO-184/17 U/S-8/22 NDPS ACT

➡️ FIR NO-69/18 U/S-307/34 IPC

➡️ FIR NO-161/18 U/S-3/25 A.ACT

➡️ FIR NO-101/21 U/S-8/22 NDPS ACT

➡️ FIR NO-154/22 U/S-147/148/149/307/452/34 IPC

➡️ FIR NO-157/22 U/S-3/25 A.ACT

➡️ FIR NO-195/2023 U/S-2/3 G.ACT

➡️ FIR no. 26/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT


Spread the love