Spread the love

अवैध हूटर बजाने पर थार चालक पर कार्रवाई, नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान जारी

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से चेकिंग कर रही है।

इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक महेंद्र राज के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार वाहन (नंबर: HR 13 W 9896) को रोका, जो अवैध रूप से हूटर बजाते हुए संचालित हो रहा था। इससे आम लोगों में भ्रम और असुविधा की स्थिति बन रही थी।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से लगा हूटर और एम्प्लीफायर बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही हटाकर जब्त कर लिया।

पुलिस ने वाहन चालक मोहन सिंह पुत्र ओमवीर सिंह, निवासी भारद्वाज कॉलोनी, अनूपशहर (जनपद बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1500 का चालान किया।नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से हूटर या सायरन का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

You missed