Spread the love

SSP NAINITAL की सख्ती का असर तल्लीताल पुलिस की गिरफ्त में आया चोर व खरीददार

मंदिर से चोरी किया घंटा बेच दिया कबाड़ में, था अमीर बनने का अरमान
कबाड़ी की दुकान से बरामद हुआ घंटा जब चला ऑपरेशन ब्लैक मार्केट अभियान
■■■■■■■■■■■■■■■■

दिनांक 04.09.2024 को श्री उमेद सिंह मनराल पुत्र स्व0 श्री हीरा सिंह मनराल निवासी ग्राम गोरीयुलधार नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में दिनांक 02.09.2024 की रात्रि में नैना गांव थाना तल्लीताल स्थित भूमिया मंदिर से 51- 52 किलो का घंटा जिसकी वर्तमान कीमत ₹40000 है, को अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में चुराने के संबंध में तहरीर दी गई।
जिसके आधार पर थाना तल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या 19 / 24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य चौकी प्रभारी ज्योलीकोट के सुपुर्द की गई।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल टीम गठित कर चोरी का खुलासा कर माल बरामद करने के निर्देश दिए गए।
श्री हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक नैनीताल, क्षेताधिकारी नैनीताल श्री सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश सिंह बोरा के नेतृत्व में 03 अलग अलग टीमों का गठन किया गया।
उक्त तीनों टीमों द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी व सर्विलांस की मदद से दिनांक 07.09.2024 को चोरी में लिप्त 02 अभियुक्तों को थाना काठगोदाम क्षेत्र में एसबीआई रानीबाग के बगल में स्थित कबाड़ी की दुकान से गिरफ्तार किया गया, तथा उनके कब्जे से मंदिर से चोरी उक्त घंटा भी बरामद किया गया।

1.मो0 शफीक उर्फ गुड्डू पुत्र इलाही बक्श निवासी बनभूलपुरा हल्द्वानी उम्र 60 वर्ष

2.निखिल नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी निवासी देवलढूंगा, बिष्ट स्टेट बीरभट्टी नैनीताल।
पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि निखिल नेगी उपरोक्त द्वारा मंदिर से घंटा चोरी किया गया जिसे मो0 शकील उर्फ गुड्डू द्वारा खरीदा गया।


Spread the love

You missed