Spread the love

प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती का राजकीय शिक्षक संघ ने किया विरोध

शिक्षक संघ के पदाधिकारी बुधवार को फूकेंगे विरोध में विज्ञप्तियां 

जिलो के मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज किया जायेगा प्रदर्शन

देहरादून/हल्द्वानी। प्रधानाचार्य पद के लिए विभागीय सीधी भर्ती के लिए शिक्षक संघ आक्रोशित नजर आ रहा है। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य पद के लिए विभागीय सीधी भर्ती का विरोध किया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश के सभी शिक्षक अपने अपने जिलो के मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर विज्ञप्ति की होली जलाएंगे। और देहरादून जिले के शिक्षक शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करेंगे।

राजकीय शिक्षक संघ के कर्मचारी नेताओ का कहना है कि  राज्य लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचायों के 692 पदों के लिए विभागीय सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली है। 27000 शिक्षकों में से मात्र तीन प्रतिशत शिक्षक लगभग 30 साल की सेवा के बाद एक पदोन्नति पाते हैं। इससे शिक्षकों के पदोन्नति के 50 प्रतिशत पद खत्म हो गए हैं। 50 वर्ष तक के प्रवक्ता प्रधानाचार्य के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि एलटी में 20 साल की सेवा पूरी कर जो पदोन्नति से प्रवक्ता बना है, वह 10 साल की प्रवक्ता पद में सेवा न होने के कारण सीधी भर्ती परीक्षा से बाहर हो गया है। इसे शिक्षकों के साथ अन्याय बताया है। सरकार के इस फैसले से अधिकतर शिक्षक पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं।

 

 


Spread the love