Spread the love

शहर की सफाई के लिए भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चो ने दिया सहयोग

सफाई अभियान के अंतर्गत 50 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। और कैपिटल सिनेमा, गुरुद्वारा, बैंड हाउस, बोर्ड हाउस क्लब और डी एस ए खेल मैदान की सफाई कर लगभग 11-12 बोरे कचरा इकट्ठा किया।

भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य मिशन सिंह मेहता ने बताया कि शहर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर के पर्यटक जहां परकुछ खाते पीते हैं वहीं पर कूड़ा फेंक देते हैं। अगर शहर मैं ऐसा ही माहौल रहा तो एक दिन नैनीताल शहर गंदगी का शहर बन कर रह जाएगा। बिशन सिंह मेहता जी द्वारा बताया गया कि एकत्रित किए गए कूड़े में शराब की बोतल और चिप्स के पैकेट की मात्रा सबसे अधिक है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बोतल पाया जाना एक सोचनीय विषय है। उनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा शहर के सभी पर्यटन स्थल जैसे चाइना पीक, हिमालय दर्शन, स्नो व्यू आदि पर्यटन स्थल में जाकर सभी जगह सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर अध्यापिका रेनू बिष्ट ने बताया कि स्पर्श गंगा दिवस के उपलक्ष में जो सफाई अभियान चल रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव हो या दुर्गा पूजा महोत्सव हो इस मौके पर सबसे ज्यादा कूड़ा बिखरा हुआ मिलता है। साथ ही डी एस ए मैदान जो बच्चो के खेलने का मैदान है। वहा भी कूड़ा बिखरा रहता है। उनके द्वारा बताया गया की सैनिक स्कूल द्वारा हर सप्ताह शहर में कूड़ा निस्तारण अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी बिष्ट, पूर्व कार्यक्रम प्रभारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर रेनू बिष्ट, और प्रसिद्ध पर्यावरण विद् यशपाल सिंह रावत सफाई अभियान में शामिल थे।


Spread the love

You missed