Spread the love

उत्तराखंड की सहकारी समितियों में 279 कैडर सचिवों की भर्ती जल्द, मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड की सहकारी समितियों में लंबे समय से खाली पड़े कैडर सचिवों के पद अब भरे जाएंगे। गुरुवार को विधानसभा में हुई सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 279 कैडर सचिवों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक पद टिहरी (46) और पौड़ी (44) जिले में खाली हैं। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में कैडर सचिवों की जरूरत है।  साथ ही रुद्रप्रयाग : 18,पिथौरागढ़ : 24,टिहरी : 46,पौड़ी : 44,चंपावत : 1,उत्तरकाशी : 2,ऊधम सिंह नगर : 27,हरिद्वार : 21,नैनीताल : 23,अल्मोड़ा : 23,चमोली : 25,देहरादून : 25 पद खाली हैं।

मंत्री ने कहा कि नियुक्तियों के बाद प्राथमिक सहकारी समितियों में कामकाज और पारदर्शिता बढ़ेगी। समितियां आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंच सकेगा।

डॉ. रावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर 3 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रदेशभर में थीम आधारित सहकारी मेलों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में आवास संघ द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, ऊधम सिंह नगर के डीएम को काशीपुर में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से जुड़े भूमि विवाद का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा गया।

बैठक में सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक इरा उप्रेती, महाप्रबंधक आवास संघ समुन कुमार, अधिशासी अभियंता मोहसीन अली, रोहित रस्तोगी, सरिता पासी और अंकित जोशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

You missed