मतदान के एक दिन बाद लोकसभा BJP उम्मीदवार का निधन
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि इस सीट पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी।
भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद लोकसभा माननीय सर्वेश कुमार सिंह का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कल शाम 6:30 बजे दिल्ली AIIMS में 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुंवर सर्वेश को बीजेपी की ओर से जब टिकट मिला था, वह तभी से अस्पताल में भर्ती थे। 3 महीने से में इलाज चल रहा था। वह मुंह में कैंसर से पीड़ित थे। जिस कारण वह चुनाव प्रचार के दौरान भी नजर नहीं आए थे।
बताया जा रहा है वर्ष 1991 में पहली बार सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडे़ थे। उसके बाद लगातार 4 बार वो विधायक रहे। 2014 में बीजेपी ने सर्वेश सिंह को लोकसभा का टिकट दिया और सर्वेश सिंह जीत कर केंद्र की राजनीति में आ गए। इस बार भी सासद के लिए खड़े हुए थे। भाजपा के कद्दावर नेता बने ठाकुरद्वारा सीट पर अभी तक पार्टी उनका विकल्प नहीं खोज पाई।
बता दे की सर्वेश कुमार सिंह को भाजपा ने चौथी बार मुरादाबाद लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया था। सर्वेश कुमार सिंह को 2009 में प्रत्याशी बनाया था और पूरे क्रिकेट अजहरुद्दीन से लगभग 50000 वोटो से हारे थे। उसके बाद 2014 में उनके सामने सपा के टिकट पर डॉक्टर एसटी हसन थे और उस बार उन्होंने जीत दर्ज कर मुरादाबाद सीट पर भाजपा को पहली बार जीत दिलाई थी।
