सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

महिलाये संभालेंगी कमान, फसल काटने लौटेंगे किसान

किसान आंदोलन में बच्चो संग पहुची महिलाये

किसान आंदोलन:- 13 फरवरी से सीमा पर डटे किसान आंदोलन को कल 25 दिन पुरे हो गये,  जहां एक ओर किसान अपनी मांगो को लेकर लगातार सीमा पर डेट हुए है, वही खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल की कटाई का समय भी अब नजदीक हैं। महिला दिवस पर कल महिला दिवस पर शुक्रवार को शंभू सीमा पर बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने कहा कि फसलों की कटाई के लिए किसान वापिस लोटेंगे तो किसानों की गैरहाजिरी में महिलाएं सीमा पर मोर्चों को संभालेंगी। किसानो के आंदोलन को इससे प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। महिलाए किसी से कम नहीं हैं। आज महिला दिवस पर महिलाओं ने मंच संभाला और अपने दमदार भाषणों के जरिये सरकार से किसानों की जायज मांगों को जल्द ही सरकार से पूरा करने की मांग की है।


Spread the love