सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

उत्तराखंड में दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

नैनीताल: आज नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विधानसभा उप चुनाव में बद्रीनाथ व मंगलौर दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के विजय प्राप्त करने हर्ष व्यक्त करते हुए तल्लीताल क्रांति चौक पर मिष्ठान्न वितरण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने प्रदेश नेतृत्व व दोनों सीटों की जनता एवं कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए, आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर मुन्नी तिवारी,सरस्वती खेतवाल, मुकेश जोशी,कमलेश तिवारी,मोहन कांडपाल, पप्पू कर्नाटक, रईस अहमद,बंटू आर्य,नासीर भाई, सकीब अहमद,अनिल तिवारी, राजेन्द्र मनराल, कनक साह, सुखदीप सिंह आनंद, विनोद परिहार,कुन्दन सिंह बिष्ट, मनमोहन कनवाल, सुभाष कुमार,परवेज भाई,आयुष कुमार, मो.जुनैद, अभिषेक कुमार, प्रियांशु बिष्ट,शैलू उप्रेती,गौरव कुमार, ललित बोरा आदि उपस्थित रहे।

बागेश्वर: कांग्रेस कमेटी, बागेश्वर द्वारा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विधानसभा उप चुनाव में मंगलौर विधान सभा क्षेत्र एंव श्री बद्रीनाथ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याक्षी श्रीमान काजी निजामुद्दीन मंगलौर सीट व बद्रीनाथ सीट से लखपत बुटोला की जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी जनपद बागेश्वर एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कवि जोशी, गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, भगवत डसीला, इंद्रा जोशी, राजेंद्र परिहार, कुंदन गिरी, प्रकाश बाछमी आदि मौजूद रहे।


Spread the love