Spread the love

राजनीती में भूचाल, भाजपा ने चौंकाया

हरियाणा में भाजपा ने जजपा से तोड़े रिश्ते, नायबसिंह सैनी बने नए मुख्यमंत्री,

नए मंत्रिमंडल से वरिष्ठ नेता अनिल विज का नाम गायब

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में पूरी सरकार बदल दी। दी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) से गठबंधन तोड़ दिया और प्रदेश अध्यक्ष नायबसिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बना दिया। भाजपा पार्टी के कुरुक्षेत्र से सांसद सैनी राज्य में ओबीसी समुदाय के बड़े नेता हैं।

मंगलवार शाम को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें शपथ दिलाई। साथ ही नायब सैनी के साथ पांच मंत्रियों कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जेपी दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने भी शपथ ली। पांचों मनोहर सरकार में भी मंत्री थे। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को जगह नहीं मिली है।

अनिल विज कैबिनेट में जगह न मिलने से खफा हैं। उन्होंने विधायक दल की बैठक बीच में ही छोड़ दी। सरकारी गाड़ी व सुरक्षा छोड़कर वह निजी गाड़ी से अंबाला चले गए। नायब सैनी के आग्रह पर राज्यपाल ने बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा का सेशन बुलाया गया है, जहां सैनी सरकार को बहुमत साबित करना होगा। बहुमत का आकंड़ा 46 है. BJP के पास निर्दलीयों के समर्थन के साथ 48 विधायक हैं।


Spread the love