सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

बड़ी खबर दीपक बल्यूटिया ने आज कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देने कि पेशकश

मनाने पहुचे हल्द्वानी विधायक, कांग्रेस में हडकंप

हल्द्वानी – स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ने आज कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देने कि पेशकश कर दी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं। हालाकि पार्टी ने अभी नैनीताल और हरिद्वार सीटो के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी ने दीपक बल्यूटिया को वरीयता न देते हुए इस सीट पर कांग्रेस के दूसरे नामों पर मंथन करना शुरू कर दिया था। माना जा रहा है कि यदि दीपक बल्यूटिया को टिकट नहीं मिला तो ऐसे में ये तय है कि अगर दीपक पार्टी छोड़ते हैं तो नैनीताल में पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान होना तय है।

17 साल की उम्र से कांग्रेस के सिपाही रहे दीपक बल्यूटिया का परिवार देश की आजादी की समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। इससे पहले दीपक यूथ कांग्रेस में जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। दीपक बल्यूटिया राज्य के मुद्दों को लेकर समय- समय पर आवाज बुलंद करते रहे हैं।


Spread the love