देवभूमि जन हुंकार, रुद्रपुर / ऊधम सिंह नगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.11.2026 को कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित एवं फरार चल रहे अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
रिंग रोड से सरदार के झाले मार्ग पर मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली
कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई के दौरान रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी का विवरण
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए हैं:
-
एक अदद अवैध तमंचा, 315 बोर।
-
एक अदद खोखा कारतूस।
-
एक जिंदा कारतूस।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


