Spread the love

हाईकोर्ट की फटकार के बाद मतदान अवधि में दो घंटे की बढ़ोतरी, 22 मतदाताओं ने डाले वोट

नैनीताल, 14 अगस्त 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल में दायर एक तात्कालिक रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा दिए गए मौखिक निर्देशों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की अवधि में दो घंटे की बढ़ोतरी की अनुमति दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया अब निर्धारित समय से दो घंटे अधिक चलेगी। साथ ही, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई भी अगला निर्णय उच्च न्यायालय के आगामी निर्देशों के आधार पर ही लिया जाएगा।

अब तक 22 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।


Spread the love