Spread the love

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

भोगपुर में एकल स्वरोजगार योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भोगपुर (देहरादून)। सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र सारन्धरवाला-1, सेक्टर भोगपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका श्रीमती सालिता अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की यह योजना विशेष रूप से अकेली महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम दो लाख रुपये तक की सहायता पर 75% तक की सब्सिडी दी जाती है। यह सहायता तीन किस्तों में एकल महिलाओं के खातों में जमा कराई जाती है ताकि वे स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो सकें।

कार्यक्रम में क्षेत्र की कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं, जिनमें राजेश्वरी, मंजु, कनुप्रिया पुण्डीर, लक्ष्मी, निशा देवी, संतोष गैरोला, राजकुमारी, सुशीला गैरोला, निर्मला, निशा विष्ट प्रमुख थीं।

साथ ही क्षेत्र की एकल महिलाएं यशोदा, कविता, मीना खरोला आदि ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और योजना की जानकारी से लाभान्वित होने की इच्छा जताई।


Spread the love

You missed