Spread the love

फुटकुआं लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

आसपास के क्षेत्र के लोगों में हड़कंप, पास में गैस गोदाम

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित फुटकुआं में लीसा फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में के लोगों में हड़कंप मच गया। पास में गैस गोदाम भी है जहां आग लगने का खतरा भी बना हुआ है आस-पास के दमकल वाहनों को भी बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम रामपुर रोड में बेलबाबा के पास फुटकुआं स्थित लीसा फैक्ट्री में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर तत्काल, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार समेत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई जहां पर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल किसी भी तरह के जान माल नुकसान नहीं दिखाई दे रहा है।

फैक्ट्री में रखा सारा लीसा लगभग जल गया है। आखिर इतनी भीषण आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाया जा रहा है। एसडीएम हल्द्वानी परतोष वर्मा ने बताया कि आग काफी भीषण लगी है। जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

You missed