Spread the love

भारी बारिश के रेड अलर्ट पर बागेश्वर जिले में 13 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 13 अगस्त 2025 को बागेश्वर जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सावधानी बरतें।


Spread the love