Spread the love

स्वतंत्रता दिवस पर बागेश्वर पुलिस की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा सम्मानित

बागेश्वर। संवाददाता सीमा खेतवाल। स्वतंत्रता दिवस 2025 बागेश्वर पुलिस के लिए गर्व और सम्मान की दोहरी खुशी लेकर आया। जिले की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया।

ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर न सिर्फ पुलिस विभाग, बल्कि जिले और प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को अनुशासन, लगन और निरंतर मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके ने ज्योति वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बागेश्वर पुलिस के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।


Spread the love