कपकोट से आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

अवैध हथियारों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कपकोट से आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर।जनपद में अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (आईपीएस) के निर्देशानुसार थाना कपकोट पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम सलिंग उडियार के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी बंदूक (12 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरीश सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी ग्राम सलिंग उडियार, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 58 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 02/26, धारा 03/25 आर्म्स अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Spread the love