Spread the love

नैनीताल में बड़ा एक्शन: हल्द्वानी, रामनगर समेत 45 निजी स्कूलों पर कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी

नैनीताल: जिले में शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी निर्देशों के तहत हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, भीमताल और लालकुआं क्षेत्र के कुल 42 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई विभिन्न स्तरों पर हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी द्वारा की गई जांच में 11 स्कूलों में अनियमितताएं पाई गई थीं, जबकि रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में की गई जांच में 34 अन्य विद्यालयों में भी खामियां सामने आईं। इन सभी स्कूलों से अब स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

वहीं रामनगर, भवाली, भीमताल और लालकुआं क्षेत्र के 34 स्कूलों में जय भारत पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, न्यू चिल्ड्रन एकेडमी, ग्रीन वैली एकेडमी, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, दून वैली पब्लिक स्कूल, डीपीएस रामनगर, ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य विद्यालय शामिल हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विद्यालयों को नियमानुसार नोटिस जारी कर उनका जवाब शीघ्र प्राप्त किया जाए और प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

शिक्षा विभाग की इस सख्ती से निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए ऐसे कदम आगे भी जारी रहेंगे।

नोटिस के दायरे में आए रामनगर, भवाली, भीमताल और लालकुआं क्षेत्र के 31 स्कूल

नोटिस के दायरे में आए हल्द्वानी  क्षेत्र के 31 स्कूल


Spread the love