चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Spread the love

काठगोदाम में युवती से छेड़छाड़ और पिता पर हमला, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा इलाके में 7 अक्तूबर की रात एक परिवार पर चार युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने घर में मौजूद युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पिता को लोहे की रॉड से बुरी तरह घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि यह घटना 7 अक्तूबर की रात की है, जब परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। उनका घर टिनशेड का बना हुआ है, जिसमें कोई भी आसानी से प्रवेश कर सकता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चंदू, राहुल, संजू और तनुज घर में घुस आए।

👉 यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

आरोप है कि चारों युवकों ने घर में घुसते ही युवती से अश्लील हरकतें कीं और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी पिता को अधमरा कर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल पिता को तत्काल बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि,शिकायत के आधार पर चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है “मामले की जांच जारी है, आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है।”

👉 यह भी पढ़ें: नैनीताल डीएम ने दिए निर्देश


Spread the love