रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, Uttarakhand Accident Newsरुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, Uttarakhand Accident News
Spread the love

भिरी बाजार के पास अनियंत्रित मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त

रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिरी बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास रविवार शाम एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आठ सवारों में दो की मौत, छह अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन (टाटा सूमो टाइप) में कुल आठ लोग सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी अन्य छह गाड़ियों से टकराते हुए नीचे जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में विकास पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम किसरोला और शिशुपाल निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

फेरी का काम करते थे सभी यात्री, मेले से लौटते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक और घायल सभी फेरी का कार्य करते थे। वे मक्कू में आयोजित मेले से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अगस्त्यमुनि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love

You missed