सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

उत्तराखंड में परिवहन विभाग के अहम पदों पर बदलाव, कार्यकुशलता में सुधार की उम्मीद

उत्तराखंड के परिवहन विभाग में लंबे समय से अटके तबादलों पर आखिरकार मुहर लग गई है। विभाग ने कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं, जिससे प्रदेश में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी को अब देहरादून में आरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, देहरादून में अब तक आरटीओ पद पर तैनात रहे सुनील शर्मा को हल्द्वानी आरटीओ प्रशासन का पद सौंपा गया है।

इसके अलावा, देहरादून में प्रवर्तन कार्य का जिम्मा संभाल रहे अरविंद पांडे को अब परिवहन मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से अनीता चमोला को राजधानी देहरादून में प्रवर्तन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

परिवहन विभाग में किए गए ये तबादले प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर विभागीय कार्यप्रणाली पर साफ़ तौर पर देखने को मिलेगा।


Spread the love