Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी ने पुतला दहन, कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा के साथ जताया विरोध

संवाददाता – सीमा खेतवाल

बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ये कार्यक्रम लोकतंत्र की रक्षा, वोट चोरी के विरोध और श्रद्धांजलि अर्पण के उद्देश्य से किए गए।

सबसे पहले नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में एसबीआई तिराहे पर पुतला दहन किया गया। इसके बाद देशभर में हो रही वोट चोरी की घटनाओं के विरोध में एसबीआई तिराहे से बस स्टेशन स्थित महात्मा गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया।

जिला कांग्रेस कमेटी ने वर्ष 2010 में 18 अगस्त को सुमगढ़ हादसे में दिवंगत हुए 18 मासूम बच्चों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की।

इसी क्रम में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने देशभर में हो रही वोट चोरी के मामलों पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत का सम्मान सर्वोपरि है। यदि वोट की चोरी होती रही तो लोकतंत्र कमजोर होगा और जनता का विश्वास टूटेगा।


Spread the love

You missed