देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारी बदले, कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले; देखें लिस्ट
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शनिवार को एक बड़ा आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (Executive) के अधिकारियों के दायित्वों में भारी फेरबदल किया है। इस फेरबदल में देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारियों (DM) को बदलते हुए नई तैनाती दी गई है। शासन द्वारा जारी सूची में सचिव से लेकर डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।








