जिला पंचायत चुनाव परिणाम: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर घोषित हुए नतीजे
संवाददाता: सीमा खेतवाल
बागेश्वर। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद
अध्यक्ष पद के चुनाव में शोभा देवी ने 12 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज को पराजित किया। चुनाव में एक मत निरस्त किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद
उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने 10 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन परिहार को हराया।
विकासखंडवार नतीजे
कपकोट विकासखंड
-
ब्लॉक प्रमुख – भावना ने 29 मत पाकर वंदना (11 मत) को हराया।
-
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख – निर्मला विजय हुईं, उन्हें 19 मत मिले, जबकि पूजा को 11 मत प्राप्त हुए।
-
कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख – विक्रम सिंह खाती ने 27 मत पाकर अनीता देवी (13 मत) को पराजित किया।
गरुड़ विकासखंड
-
ब्लॉक प्रमुख – किशन सिंह को 33 मत मिले, जबकि देवेंद्र सिंह को 07 मत प्राप्त हुए।
-
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख – नंदन सिंह ने 32 मत पाकर भगवान सिंह (08 मत) को हराया।
-
कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख – श्रीमती भगवती ने 32 मत पाकर ज्योति (08 मत) को मात दी।
बागेश्वर विकासखंड
-
ब्लॉक प्रमुख – दीपा देवी ने 35 मत पाकर उमा देवी (05 मत) को हराया।
-
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख – मनीष कुमार को 33 मत मिले, जबकि दीपा रौतेला को 07 मत प्राप्त हुए।
-
कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख – दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
