सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

उत्तराखंड में भृष्टाचार की भेंट चढ़ा गंगनहर का निर्माणाधीन पुल , जांच के आदेश

रुड़की: मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत रुड़की में पीरबाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए फुट ब्रिज का निर्माण किया जा रहा था। इसका शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री की ओर से किया गया था।

लेकिन शुक्रवार को पुल अचानक गंगा नहर पर बन रहा लोहे का पुल अचानक टूटकर गंग नहर में समा गया, गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया।

वहीं, पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. पांडे ने कमेटी गठित कर रुड़की में पुल ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, रुड़की रेलवे स्टेशन को रुड़की की पीरबाबा कॉलोनी से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर गंग नहर पर पुल बनाया जा रहा था। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 2023 में किया था।

इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई थी। हाल ही में जब गंग नहर में पानी बंद हुआ, तो पुल के निर्माण में तेजी आई। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी का कहना है कि पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है तार ढीले होने के कारण पुल गिरा है। सामान सुरक्षित है।

पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. पंकज पांडे ने रुड़की में पुल गिरने की घटना की जांच के आदेश कमेटी बनाकर दिए हैं।


Spread the love