गोविंद मेमोरियल स्प्रिंगफील्ड व साई सावित्री पब्लिक स्कूलों में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
संवाददाता – सीमा खेतवाल
79वां स्वतंत्रता दिवस गोविंद मेमोरियल स्प्रिंगफील्ड, साई सावित्री पब्लिक स्कूल नान बागेश्वर, गनियादोली एवं रानीखेत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई। साई सावित्री पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा महरा द्वारा किया गया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाकर उत्साह का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन दिव्या गड़िया ने किया, जबकि इसकी औपचारिक शुरुआत प्रधानाचार्या ममता नेगी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान राधा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी, पूरन राम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही, पुष्पा बिष्ट और ललिता सहित अनेक अभिभावक व स्थानीय लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। इन तीनों ही विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर संपन्न हुआ।
