Uttarakhand Social Event Concept Representing Senior Citizens Day Celebration in Haldwaniहल्द्वानी रामपुर रोड स्थित महारानी बैंके हॉल का प्रतीकात्मक दृश्य।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत प्रमुख शहर हल्द्वानी में समाज और संस्कृति का एक बेहद सुंदर और प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ का भव्य समारोह बृहस्पतिवार को रामपुर रोड स्थित महारानी बैंके हॉल में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ किया गया।

इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा, विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज शारदा, तथा जिला जज एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि मंच का सफल व संयुक्त संचालन श्रीमती कनक चंद एवं राजेंद्र सिंह ऐरी द्वारा किया गया। समारोह के आरंभ में अतिथियों का वैज अलंकरण, पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व. न्यायमूर्ति मुरारी लाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी के मुखानी में प्रॉपर्टी और बैंक लोन के नाम पर 4.28 करोड़ की भारी धोखाधड़ी; बहन बनाकर संपत्ति हड़पी, 2.58 करोड़ में बेचा मकान

समारोह का मुख्य आकर्षण समाज में दीर्घकालिक योगदान देने वाले वरिष्ठ और बयोवृद्ध जनों का सम्मान रहा। इस अवसर पर:

  • गंगा सिंह चमियाल (96 वर्ष)

  • श्रीमती निर्मला दरम्वाल (86 वर्ष)

  • मोहन चंद्र जोशी (96 वर्ष, डीआरडीओ के संस्थापक निदेशक)

इन सभी को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाजसेवी हेमंत सिंह गौनियां, सक्षम संस्था के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, योगेश जोशी, तथा स्वच्छता एवं असहाय लोगों की सहायता में विशेष भूमिका निभाने वाले एन.सी. तिवारी और जीवन चंद्र डालाकोटी को भी सम्मानित किया गया।

राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के वैयक्तिक अधिकारी प्रकाश उप्रेती, शिक्षा विभाग से प्रवक्ता श्रीमती सुधा जोशी, और पुलिस विभाग (सीटीपी) से जगदीश शर्मा को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह दिए गए। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. शिव दत्त तिवारी, मदन बिष्ट, रमेश चन्द्र पाण्डे, आन सिंह भाकुनी, और पान गिरी गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी के श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में प्रशासनिक निरीक्षण; सीडीओ और डीईओ ने खंगाले प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क और उपस्थिति के रिकॉर्ड्स

जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, महासचिव डी.के. पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष सी.एम. पाण्डे, आनंद सिंह ठठोला, संस्थापक सदस्य दीप चन्द्र अग्रवाल, और नान्हक चन्द्र लोहिया को सम्मानित किया। श्री आनंद आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद को भी वृद्धा सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान एम.एस. संस्था की ओर से योग एवं ‘बेटी हिंदुस्तान’ पर ग्रुप डांस तथा श्री आनंद आश्रम की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। इसके अलावा समिति के कन्हैयालाल गुप्ता, डॉ. शिव दत्त तिवारी, ठाकुर सिंह अधिकारी, सतीश चंद्र जोशी, डॉ. सुरेश चंद्र सती, मोहन चंद्र बुढलाकोटी, मोहन चंद्र पडलिया, और जगदीश चंद्र डालाकोटी द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ व गीतों ने समां बांध दिया।

यह भी पढ़ें 👉नशे की लत को पूरा करने के लिए स्कूल में की थी चोरी: पुलिस ने शत-प्रतिशत माल के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 7 मुकदमे

कार्यक्रम के अंत में जिला जज एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल द्वारा सभी उपस्थित जनों को नशामुक्त भारत अभियान की सामूहिक शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाया गया था, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में अनेक वरिष्ठ जनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed