चौकी इंचार्ज को मारी जोरदार टक्कर
Spread the love

Haldwani Accident News: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल — चालक हिरासत में

हल्द्वानी में शुक्रवार देर शाम चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भोटिया पड़ाव चौकी के इंचार्ज अनिल कुमार ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार स्कार्पियो (नंबर UK04 AK 9211) का चालक दिनेश हर्बोला नशे की हालत में वाहन चला रहा था। चेकिंग पॉइंट के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक को स्कार्पियो सहित पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि त्योहारों और वीवीआईपी मूवमेंट के बीच सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घायल चौकी इंचार्ज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Spread the love

You missed