हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, गोविन्द सिंह बिष्ट अध्यक्ष और मोहन सिंह बिष्ट सचिव बने
हल्द्वानी। बहुप्रतीक्षित हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोविन्द सिंह बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज करते हुए संगठन की कमान संभाली है, वहीं सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए हैं। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का भी औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।
अध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह बिष्ट विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर ने जीत हासिल की। सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए।
महिला उपाध्यक्ष (आरक्षित) पद पर बसंती बिष्ट को सफलता मिली।
इसके अलावा, संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी विजयी रहे, जबकि संयुक्त सचिव (प्रेस) के पद पर भानु कबड़वाल ने जीत दर्ज की।
लेखाधिकारी पद पर गौरव बिष्ट, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर लोकेश राज चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर निर्वाचित हुए।
सदस्य (सामान्य) पद पर राहुल भट्ट, राकेश कुकरेत और कैलाश चन्द्र पाठक विजयी रहे, जबकि सदस्य महिला (आरक्षित) पद पर सुनीता भट्ट चुनी गईं।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती देने, अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


