हल्द्वानी के कटघरिया काठगोदाम बाईपास मार्ग पर नाले बंद होने से जलभराव और जर्जर सड़क से परेशान क्षेत्रवासीहल्द्वानी के कटघरिया काठगोदाम बाईपास मार्ग पर नाले बंद होने से जलभराव और जर्जर सड़क से परेशान क्षेत्रवासी
Spread the love

हल्द्वानी: कटघरिया-काठगोदाम बाईपास रोड के नाले हुए बंद; सड़क पर भरा पानी, घरों में घुसने लगा जल, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश 👇

हल्द्वानी (27 जुलाई 2026): हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र अंतर्गत जवाहर ज्योति,  हल्द्वानी मुख्य मार्ग और कटघरिया-काठगोदाम बाईपास रोड पर जलभराव की समस्या सामने आ रही है। सड़क किनारे बने नालों की सही से सफाई न होने और नाले बंद होने के कारण बारिश का पानी सुचारु रूप से निकल नहीं पा रहा है। निकासी बाधित होने से पानी उफनकर मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है और धीरे-धीरे आसपास के घरों के आंगनों तक पहुँचने लगा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी (मुखानी): नशे में धुत टैक्सी चालक ने महिला दुकानदार से की छेड़छाड़; भड़की भीड़ ने कार में की तोड़फोड़, आरोपी फरार 👇

स्कूटी सवार महिलाएं चोटिल, स्कूली बच्चों की जान को खतरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह क्षेत्र की मुख्य कनेक्टिविटी वाली सड़क है, लेकिन वर्तमान में शिव प्रिया बैंक्वेट हॉल से लेकर कटघरिया-काठगोदाम बाईपास तक पूरी सड़क गड्ढों और लबालब पानी के कारण बदहाल हो चुकी है।

सड़क पर पानी भरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सोमवार को भी कई महिलाएं स्कूटी से फिसलकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। इसके अलावा, रोजाना इसी जलमग्न सड़क से होकर गुजरने वाले छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 काशीपुर: रेलवे क्रॉसिंग के पास सनसनीखेज वारदात! युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या; नशेड़ियों के अड्डे पर मचा बवाल 👇

 घरों में घुसा पानी, कीमती सामान हुआ खराब

सड़क पर पानी की निकासी (Drainage) का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण उफनता हुआ पानी सीधे लोगों के आंगनों और कमरों में भर रहा है। इससे लोगों का रसोइयों और कमरों में रखा कीमती सामान खराब हो रहा है। दिन-रात पानी निकालने में जुटे स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी (मुखानी): नशे में धुत टैक्सी चालक ने महिला दुकानदार से की छेड़छाड़; भड़की भीड़ ने कार में की तोड़फोड़, आरोपी फरार 👇

आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने की जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की मांग

प्रशासन और संबंधित कार्यदायी संस्था की बेरुखी से त्रस्त होकर क्षेत्रवासियों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय निवासी करन ,भुवन बहुगुणा,मनोज खुल्बे, दीपक खुल्बे, दीपा बिष्ट, नीतू, हेमा बहुगुणा,पप्पू राम, दीवान राम, स्नेहा नेगी, बबली नेगी आदि लोगों ने एक स्वर में कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि:

  1. उफनते पानी की निकासी के लिए तुरंत पक्के नाले का निर्माण कराया जाए।

  2. कटघरिया-काठगोदाम बाईपास की जर्जर और बदहाल सड़क को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कर नया बनाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।


Spread the love

You missed