स्वास्थ्य विभाग
Spread the love

बगेश्वर: चचई में बच्चों में बुखार और चकत्तों की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुँचकर की जाँच

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर: जनपद के ग्राम चचई में बच्चों में बुखार के साथ शरीर पर चकत्ते (Rashes) दिखने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।  जिला मुख्यालय से आई.डी.एस.पी. (IDSP) की एक विशेष टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

जागरूकता और दवा वितरण जिला सर्विलांस अधिकारी (DSO) के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रभावित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बच्चों के अभिभावकों को साफ-सफाई के प्रति विशेष सावधानी बरतने और बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया है और वर्तमान में टीकाकरण (Vaccination) का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान से सहयोग की अपील निरीक्षण के दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी ने चचई की ग्राम प्रधान श्रीमती कमला देवी से भी वार्ता की। उन्होंने ग्राम प्रधान से आग्रह किया कि ग्रामीणों के बीच टीकाकरण के लाभों और बीमारी से बचाव के उपायों को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

जांच टीम में ये रहे मौजूद इस स्वास्थ्य दल में आई.डी.एस.पी. जिला डाटा मैनेजर गिरीश चंद्र पंत, हरसिला की सी.एच.ओ. प्रिया राणा, ए.एन.एम. पूनम खेतवाल, ग्राम चचई की आशा कार्यकत्री और आई.डी.एस.पी. डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed