अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सूपी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
संवाददाता सीमा खेतवाल
कपकोट (बागेश्वर)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सूपी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा रैली से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रकाश ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और युवाओं से देशहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समारोह में ग्राम प्रधान सूपी गोकुल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र कुमार, तारा सिंह, बलवंत सिंह, एसएमसी अध्यक्ष दान सिंह, भास्कर जोशी, दीपक कुमार, पूनम वाल्मिकी, मुन्नी कोरंगा, गोकूल देव, मोहन टाकुली, केशर सिंह, मानुली देवी, नन्दन सिंह, हरमा देवी और जसोधा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव एकता और देशभक्ति के रंग में रंग गया।
