काशीपुर पुलिस की कार्रवाई: 6 नशेड़ियों का चालान, परिजनों के सुपुर्द किया
Spread the love

काशीपुर पुलिस की कार्रवाई: 6 नशेड़ियों का चालान, परिजनों के सुपुर्द किया

काशीपुर।जनता की शिकायत पर काशीपुर पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दरअसल, दिनांक 19 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा आयोजित जन सम्मेलन में स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि काशीपुर में प्रिया मॉल से लेकर सीमा चौराहे तक क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन गया है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 21 फरवरी 2026 को चौकी कटोराताल पुलिस ने चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहे 6 लोगों को पकड़कर चौकी लाया गया।

पुलिस ने सभी की काउंसलिंग कर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया और उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आमजन को राहत मिल सके।


Spread the love

You missed