माघ मास की खिचड़ी वितरण
Spread the love

हल्द्वानी में सामुदायिक सेवा के दो बड़े आयोजन: सारथी फाउंडेशन और कुमाऊँ ज्वैलर्स ने बांटा प्रसाद

हल्द्वानी, 31 जनवरी। आज हल्द्वानी में समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों का उत्सव देखने को मिला। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने पवित्र प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता का संदेश साझा किया।

सारथी फाउंडेशन का माघ मास खिचड़ी वितरण:

सारथी फाउंडेशन समिति ने शिव मंदिर के पास माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल, नहर कवरिंग, मुखानी रोड पर माघ मास की खिचड़ी वितरण की। इस अवसर पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी और अन्य सदस्य केतन जायसवाल, हेमा जोशी, पूजा पंत, भावना जोशी, गीता बेलवाल, बीना जोशी, कौशल्या जोशी, शीला भट्ट, अजय जोशी, जयप्रकाश शाह, संतोष गौड़, भवानी शंकर सूठा, युगल मेलकानी आदि मौजूद रहे।

सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।” वहीं कुमाऊँ ज्वैलर्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे सामुदायिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव और एकता की भावना फैलाने में मदद करते हैं।

कुमाऊँ ज्वैलर्स का प्रसाद वितरण:

दूसरी ओर, कुमाऊँ ज्वैलर्स ने अपने ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के जरिए उन्होंने भी समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया।

दोनों आयोजनों में न केवल लोगों के बीच उत्साह और आनंद बढ़ाया, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया।


Spread the love

You missed