Spread the love

 किशोर कुमार पंत बने अध्यक्ष तो मोहन सिंह बिष्ट को मतदाता ने बनाया सचिव

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के आम चुनाव

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के वर्ष (2024-26 ) के आम चुनाव के मतदान के बाद मतगणना संपन्न हुई। विदित हो की कल किन्ही कारणों से मतगणना नहीं हो पाने के कारण आज सुबह से मतगणना का दौर शुरू किया गया। पहले राउंड में संयुक्त सचिव पद, संयुक्त सचिव (प्रेस), कोषाध्यक्ष पद, लेखाधिकारी पद की मतगणना जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महिला उपाध्यक्ष पद की मतगणना दुसरे राउंड में शुरू हुई।

चुनाव अधिकारी श्री दीवान सिंह अधिकारी द्वारा विजय पदाधिकारियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर किशोर पंत , को 373 मत प्राप्त हुए वही गोविंद सिंह बिष्ट को 353 मत मिले। काटे के मुकाबले में किशोर पंत ने विजय श्री प्राप्त की,

उपाध्यक्ष पद पर सुनील सिंह पुंडीर को 298 ,  जितेंद्र सिंह बोरा को 208 , धर्मेंद्र सोलंकी  को 168 ,  संजय कुमार को 53 मत मिले उपाध्यक्ष पद पर सुनील पुंडीर विजय हुए।

सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट को 252 मत प्राप्त हुए, ललित मेर को 183 , संतोष कुमार नेगी को 163 , जितेंद्र सिंह बिष्ट को 121  मत प्राप्त हुए।

महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया को 565 , सुलक्षणा श्रीवास्तव  को 145 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर योगेश कुमार लोहानी को 315 , विपिन कुमार को 204 एवं प्रदीप लोहनी को 204 , मत प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव (प्रेस) मे योगेश कुमार पाठक को 377, सुधांशु तिवारी को 282 मत प्राप्त हुए,

रविंद्र पाल सिंह तोमर को 63 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार को 362 मत , चंदन बोरा को 331 मत प्राप्त हुए।

लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे को 422,  गौरव सिंह बिष्ट को 284 मत प्राप्त हुए।

पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भरत सिंह बिष्ट , सदस्य पद पर पंकज कंबडवाल, मोहित पांडे, लोकेश राज चौधरी, हरेंद्र सिंह, चुने गए।

मतगणना प्रकिया संपन्न कराने में भुवन गुणवंत , महेश सोराड़ी, महेंद्र सिंह, निर्मल थापा, गोकुल पनेरू, दलीप सिंह रावल किशोर जोशी, ललित मोहन जोशी, बृजेश बिष्ट, सौरभ बिष्ट, द्वारा बतौर सहायक चुनाव आयुक्त सहयोग प्रदान किया गया।


Spread the love

You missed