सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

बागेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, साइबर क्राइम और महिला अधिकारों पर दी गई अहम जानकारी

बागेश्वर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार मा. जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर श्री नरेंद्र दत्त के मार्गदर्शन एवं सचिव श्री जयेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में 4 जून 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में अधोहस्ताक्षरी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, नशे व मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभाव, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा की विभिन्न योजनाएं, महिलाओं के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, आपदा से पीड़ित सहायता योजना 2010, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता की उपलब्ध व्यवस्थाओं से अवगत कराना था, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त कर सकें। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।


Spread the love