सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

गंगा दशहरा पर वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने किया विशाल शरबत वितरण, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

हल्द्वानी, 25 मई 2026।“श्री गंगा दशहरा” के पावन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आम जनता एवं राहगीरों के लिए विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोतवाली के पास हनुमान मंदिर के निकट प्रातः 11 बजे से आयोजित हुआ, जिसमें करीब 6 हजार से अधिक लोगों ने शरबत एवं लस्सी ग्रहण की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने फीता काटकर किया। आयोजन के दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे एवं महामंत्री डी.के. पांडे ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया। इस अवसर पर लालकुआं दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद, लस्सी आदि सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। समिति ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, प्रबंधक (मार्केटिंग) एवं प्रभारी प्रशासन संजय भाकुनी सहित पूरे दुग्ध संघ का विशेष आभार व्यक्त किया।

शरबत वितरण में दुग्ध संघ के वॉलिंटियर्स लोकेश शर्मा, सुमित पांडे, गणेश जोशी एवं बाला दत्त डबडाल ने भी सक्रिय सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त कई दानदाताओं एवं समिति सदस्यों ने भी आर्थिक एवं सेवा सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का समापन दोपहर लगभग 1:30 बजे हुआ। अंत में समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने सभी सहयोगियों, सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें पी.सी. जोशी, आनंद सिंह ठठोला, रमेश चंद्र पांडे, दया कृष्ण पंत, प्रताप सिंह जंतवाल, आनंद सिंह भाकुनी, जीवन चंद्र डाला कोटी, डॉ. शिव दत्त तिवारी, डॉ. एस.सी. सती, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मीरा श्रोत्रिय, सरोजिनी तिवारी, नीरू धवन, भगवती बिष्ट, मोहनी पांडे, देवेंद्र सिंह खाती, महेश राम आर्य, डॉ. आशुतोष पंत, मोहन सिंह अधिकारी, सुशील कुमार अग्रवाल, विजय कुमार भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love