बागेश्वर में भूकंप के झटकों से दहशत, एक घंटे में तीन बार कांपी धरती
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। करीब एक घंटे के भीतर तीन बार धरती कांपने से लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला झटका सुबह 10:32 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। इसके लगभग 14 मिनट बाद 10:46 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसके बाद तीसरा झटका सुबह 11:31 बजे दर्ज किया गया। सभी भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है, जिसके चलते झटके हल्के रहे।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन खुले स्थानों की ओर भागे, हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से रिपोर्ट ले ली गई है और कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरी तरह सतर्क है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





