Spread the love

लम्बी कतारों के बीच श्रम कार्ड के नवीनीकरण न होने से लोगो में परेशानी,

सुबह से आने के बाद भी नहीं हो पा रहा है श्रम कार्ड नवीनीकरण

कर्मचारी की कमी से एक काउंटर बंद

हल्द्वानी। श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता समेत अन्य सामान वितरित किया जा रहा है। इसके चलते श्रम विभाग कार्यालय में श्रम कार्ड के नवीनीकरण के लिए लंबी लाइन लग रही है। पूरे दिन लाइन में लगने के बाद भी लोगों का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। शाम को लोगों को मायूश होकर अपने घरों को लोटना पड़ रहा है। समस्या का प्रमुख कारण श्रम विभाग में कर्मचारियो कि कमी के कारण एक ही काउंटर चलाया जाना है।

इस समस्या को देखते हुए अब विभाग ने पंजीकरण काउंटर पर कार्य का समय 3 घंटा बढ़ा दिया है।

नैनीताल रोड स्थित श्रम कार्यालय में बीते 2 दिन से कभी कर्मचारी की कमी से एक काउंटर बंद रहा, तो कभी इंटरनेट सेवा ठप हुई। इससे श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लिए बनाए गए श्रम कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो पाया था।

सोमवार को श्रम कार्यालय में स्टाफ की कमी से एकही काउंटर खुला। मंगलवार को इंटरनेट सेवा ठप रहने के कारण भी कई लोगों के श्रम कार्ड रिन्यू नहीं हो पाए।

काउंटर पर पहले सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंजीकरण होते थे। यह समय अब 9 बजे से शाम 7 बजे तक कर दिया है। श्रम प्रर्वतन अधिकारी संजीव कंडारी ने बताया कि श्रमिकों को हर 3 साल में अपना श्रम कार्ड रिन्यू करवाना होता है।

इस बार श्रमिकों का आचार संहिता लगने से दो महीने कार्य बंद होने के डर के कारण लोगो की भीड़ बहुत बढ़ गई है। इसके कारण काम का लोड भी बढ़ रहा, वहीं प्रर्याप्त समय ना होने से कई लोगो का कार्य भी नहीं हो पाया।


Spread the love

You missed