सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

पुलिस कांस्टेबल श्री महेन्द्र सिंह रौतेला का आकस्मिक निधन, बागेश्वर पुलिस परिवार शोकाकुल

उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत श्री महेन्द्र सिंह रौतेला का 22 मार्च 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। श्री रौतेला मूल रूप से ग्राम-नट्टा मुल्ली, पो0आ0- द्वाराहाट, थाना- द्वाराहाट, जिला- अल्मोड़ा के निवासी थे और वर्तमान में पुलिस लाईन, जनपद बागेश्वर में नियुक्त थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

आज, 23 मार्च 2025 को श्री महेन्द्र सिंह रौतेला के पार्थिव शरीर को बागेश्वर के सरयू-गोमती घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बागेश्वर पुलिस परिवार के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दुःखद अवसर पर एसपी बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके एवं समस्त बागेश्वर पुलिस परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतृप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।


Spread the love