सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand Political Concept Representing UKD Protest and Blood Memorandum in Budh Park
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार: देवभूमि उत्तराखंड के बहुचर्चित और संवेदनशील अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मामले में आरोपी बनाए गए वीआईपी दुष्यंत कुमार गौतम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। आज UKD ने बुध पार्क में एक विशाल और उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी चर्चा यह रही कि कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिखकर प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल जिले में अपराधियों पर प्रशासन का बड़ा चाबुक; गुंडा एक्ट के तहत 5 शातिर बदमाश जिला बदर, इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर हो चुकी है कार्रवाई

रक्त से लिखा ज्ञापन और राज्यपाल पद से हटाने की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान

प्राप्त विवरण के अनुसार, आज उत्तराखंड क्रांति दल और उसके विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने बुध पार्क में इकट्ठा होकर अंकिता भंडारी मामले में न्याय की गुहार लगाई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखा और कड़ा रुख अपनाते हुए अपने रक्त से राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन तैयार किया, जिसे आगे प्रेषित किया गया है।

इसके साथ ही, आरोपी दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाए जाने की माँग को लेकर एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें तमाम नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्थल पर दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड STF का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार; आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास से 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, हिमाचल के कसोल से लाता था खेप

“भाजपा सरकार निरंकुश और तानाशाह हो चुकी है” — यूकेडी नेता

प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और वक्ताओं ने एक स्वर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूरी तरह निरंकुश और तानाशाह हो गई है, जो उत्तराखंड में अपने ही प्रदेश के लोगों पर लगातार बर्बरता और अन्याय कर रही है। नेताओं ने दो टूक कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय और दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनका संघर्ष और विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य और पति के विवाद में नया मोड़: SIT ने दर्ज किए बयान, ऑडियो कब्जे में लेकर शुरू हुई जांच

 इस उग्र प्रदर्शन और कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल और सहयोगी संगठनों के तमाम पदाधिकारी और दिग्गज नेता सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कुलदीप बोरा, USF केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष USF ज्योति दानु, केंद्रीय अध्यक्ष अनु मोर्चा रवि वाल्मीकि, केंद्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मोहन कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, केंद्रीय महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ महेश चंद्र तिवारी, केंद्रीय संगठन मंत्री युवा गौरव जोशी, तथा जानवी भाकुनी, करन पंत, निर्मल सिंह शाही, दीपक पंत, धनंजय सिंह मेर, रवि कन्याल, दीपक अधिकारी, जाहिद सिद्दीकी, गौरव गोस्वामी, गंगा सिंह मेहरा, कमल कुलौरा, गौरव अधिकारी और प्रवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में देवभूमि के युवा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin