हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर साधा निशाना
हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में सोमवार को भाजपा जिला महिला मोर्चा नैनीताल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को विपक्ष के रवैये के कारण कानून का रूप नहीं मिल सका, जिससे करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक स्वार्थ और महिला विरोधी सोच का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
विधायक सरिता आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, लेकिन विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा बताया।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, सह मीडिया संयोजक भूमिका गोयल और जिला मीडिया संयोजक दीप्ति चुफाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





