उत्तराखंड से दुखद खबर
सरकारी अफसरों का वाहन नहर में गिरा
अब तक चार लोगों की मौत की खबर, एक लापता
उत्तराखंड से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों सहित ४ लोगो की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। चीला मार्ग पर हुए हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल,वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी,सैफ अली खान (वन कर्मचारी) व कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली) के हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की भी नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।
मृतक –
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायल-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
लापता
1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)
